लाइव न्यूज़ :

प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने किया खुलासा, कहा- दूसरी संतान बेटी होगी, हम एक परिवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 8, 2021 15:10 IST

ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल ने कहा कि दूसरी संतान बेटी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदम्पति ने ओपरा विनफ्रे को दिए एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया। साक्षात्कार रविवार रात प्रसारित किया गया था।हैरी और मेगन का एक बेटा भी है, जो मई में दो साल का हो जाएगा।

मोंटेसिटोः ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल की दूसरी संतान बेटी होगी।

दम्पति ने ओपरा विनफ्रे को दिए एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया। यह साक्षात्कार रविवार रात प्रसारित किया गया था। हैरी और मेगन का एक बेटा भी है, जो मई में दो साल का हो जाएगा। हैरी ने कहा, ‘‘संतान के तौर पर पहले एक बेटा और फिर एक बेटी पाना, इससे अधिक आप क्या चाह सकते हैं? अब हम एक परिवार हैं। हम चारों और हमारे दो पालतू कुत्ते।’’

हैरी ने उनके और मेगन के शाही कर्तव्य छोड़ने के फैसले से महारानी को धक्का पहुंचाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार बातचीत करने के बाद यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी दादी को कोई झटका नहीं दिया। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’’

साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रिंस चार्ल्स ने अब उनका फोन उठाना बंद कर दिया है। वहीं, मर्केल ने बताया कि हैरी से शादी करने के बाद उन्हें आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने लगे थे और पैलेस ने उन्हें इस संबंध में मदद लेने से रोका।

उन्होंने बताया कि शाही परिवार के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद की जरूरत है तो उसने उन्हें कहा कि यह परिवार के लिए अच्छा नहीं है। मेगन ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो उनके होने वाले बच्चे के रंग को लेकर भी कई सवाल हुए।

हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिसने हैरी से यह बात की। उन्होंने कहा कि नाम का खुलासा करना ‘‘काफी नुकसानदेह’’ हो सकता है। हैरी और मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। उनके बेटे आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था। मेगन ने जुलाई 2020 में गर्भपात होने की जानकारी भी दी थी। दंपति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है।

टॅग्स :ब्रिटेनप्रिंस हैरीअमेरिकाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."