लाइव न्यूज़ :

Australia General Election: स्कॉट मॉरिसन चुनाव हारे, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 19:43 IST

लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। वर्तमान प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन चुनाव हार गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथएक दशक बाद हुई ऑस्ट्रेलिया की सत्ता में हुई लेबर पार्टी की वापसी

सिडनी:ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को हुए आम चुनाव के नतीजों ने यह बता दिया है कि लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीजऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। वर्तमान पीएम स्कॉट मॉरिसन चुनाव हार गए हैं। अल्बनीस ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री होंगे। ऑस्ट्रेलिया की सत्ता में लगभग एक दशक के बाद लेबर पार्टी की वापसी हुई है।

अल्बनीस ने सिडनी के मैरिकविले टाउन हॉल में मतदान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘मैं बहुत सकारात्मक हूं और आज रात अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।’’इस चुनाव में ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की रूढ़िवादी सरकार को हटाने के लिए मतदान किया। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना काल में हुई गड़बड़ियां, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पीएम स्कॉट मॉरिसन के खिलाफ गए हैं।

चुनाव से पहले ऑस्ट्रेलिया की जनता से अल्बनीज ने कहा था, यदि मुझे प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिलता है, तो यह मेरा मिशन होगा और मेरी जिम्मेदारी - यह सुनिश्चित करने के लिए कि बजट में खर्च किए गए प्रत्येक डॉलर का उपयोग उत्पादकता वृद्धि को चलाने के लिए किया जाए। हमें जीवन में सुधार के उदार ऋण का भुगतान करने और सार्थक गुणवत्ता प्रदान करने की आवश्यकता है।

2 मार्च 1963 को सिडनी के डार्लिंगहर्स्ट में जन्मे अल्बनीज 1996 में न्यू साउथ वेल्स में ग्रेंडलर से चुनाव जीतकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्य बने थे। उन्हें पहली बार 2001 में शैडो कैबिनेट में नियुक्त किया गया था, जहां उन्हें कई जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। वे 2006 में मैनेजर ऑफ अपोजिशन बिजनेस चुने गए थे।

 

टॅग्स :एंथनी अल्बनीजऑस्ट्रेलियाScott Morrison
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा