लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर चर्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 9, 2018 16:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। ये दोनों नेता वुहान में उनकी पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता में किये गये फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लेंगे।

Open in App

चिंगदाओ/शंघाई, 9 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस बंदरगाह शहर में आने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। ये दोनों नेता वुहान में उनकी पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता में किये गये फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लेंगे। यह बैठक यहां होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सालाना सम्मेलन से इतर हुई। इस सम्मेलन में आतंकवाद, चरमपंथ और कट्टरपंथ के खिलाफ जंग में सहयोग बढ़ाने के ठोस तरीके खोजे जाएंगे और वर्तमान वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। 

पीएम मोदी और शी के व्यापार एवं निवेश के क्षेत्रों में संबंध गहरे करने के तरीके खोजने तथा कुलमिलाकर द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है। इस बैठक से कुछ सप्ताह पहले दोनों नेताओं ने मध्य चीन के शहर वुहान में एक अनौपचारिक वार्ता की थी जिसमें उन्होंने दो एशियाई शक्तियों के बीच संबंधों को ठोस करने पर नजरिया साझा किया था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी और शी वुहान अनौपचारिक वार्ता में किये गये फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा ले सकते हैं। पीएम मोदी के अन्य एससीओ देशों के नेताओं के साथ करीब आधा दर्जन द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान को इस संगठन का पूर्ण सदस्य बनाए जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

एससीओ का गठन 2001 में शंघाई में एक सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने किया था। भारत और पाकिस्तान पिछले साल इसके सदस्य बने। उम्मीद की जा रही है कि मोदी दूसरे एससीओ देशों के नेताओं के साथ आधा दर्जन वार्ताएं करेंगे। बहरहाल , अभी आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ मोदी की कोई मुलाकात होगी या नहीं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल