लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे राष्ट्रपति बाइडन : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: September 21, 2021 00:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सोमवार को जारी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम में इस आशय की जानकारी दी गई है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 23 सितंबर, बृहस्पतिवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाली पहली बैठक के संबंध में कहा गया है, ''राष्ट्रपति भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।''

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार डिजिटल माध्यमों से बातचीत हुई है।

पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2019 में अमेरिका यात्रा पर आए थे। उस दौरान उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में कहा कि बाइडन जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर, शुक्रवार को ही बाइडन प्रधानमंत्री मोदी, सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ व्हाइट हाउस में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चारों नेता इस साल 12 मार्च को अपने पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मोदी की अमेरिका यात्रा लगभग छह महीनों में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी जबकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद वह दूसरी बार किसी देश की यात्रा आएंगे। इससे पहले मार्च में मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी