लाइव न्यूज़ :

पोर्क के दाम दोगुना से अधिक, चीन में महंगाई 8 साल में सबसे ज्यादा, डूबे करोड़ों रुपये 

By भाषा | Updated: December 10, 2019 16:35 IST

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। अक्टूबर में यह 3.8 प्रतिशत पर थी। यह जनवरी, 2012 के बाद चीन में मुद्रास्फीति का सबसे ऊंचा स्तर है।

Open in App
ठळक मुद्देब्लूमबर्ग न्यूज के विश्लेषकों के सर्वे में मुद्रास्फीति के 4.3 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया गया था।अगस्त, 2018 से स्वाइन बुखार फैलने के बाद चीन में पोर्क की आपूर्ति बाधित हुई है।

चीन में उपभोक्ता कीमतों में नवंबर में आठ साल की सबसे तेज वृद्धि हुई है। अफ्रीकी स्वाइन बुखार फैलने के बीच पोर्क के दाम दोगुना से अधिक हो गए हैं, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। अक्टूबर में यह 3.8 प्रतिशत पर थी। यह जनवरी, 2012 के बाद चीन में मुद्रास्फीति का सबसे ऊंचा स्तर है।

ब्लूमबर्ग न्यूज के विश्लेषकों के सर्वे में मुद्रास्फीति के 4.3 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया गया था। अगस्त, 2018 से स्वाइन बुखार फैलने के बाद चीन में पोर्क की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे नवंबर में पोर्क की कीमतों में 110.2 प्रतिशत का उछाल आया। इसके अलावा चीन में प्रोटीन के अन्य उत्पादों के दाम भी बढ़े हैं।

चीन का 2019 के लिए उपभोक्ता मुद्रास्फीति का लक्ष्य तीन प्रतिशत का है। अगस्त, 2018 से अफ्रीकन स्वाइन बुखार फैलने के बाद चीन सरकार ने स्थानीय स्तर पर सूअर पालकों से सूअरों को मार देने का अनुरोध किया। तब पूरे देश में लगभग 9 लाख सूअर मार दिए गए। सूअरों के मारे जाने से चीन में पोर्क की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे नवंबर में पोर्क की कीमतों में 110.2 प्रतिशत का उछाल आया।

टॅग्स :चीनमुद्रास्फीतिइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला