लाइव न्यूज़ :

पोप ने विश्व को आर्थिक और पर्यावरणीय तौर पर अधिक न्यायसंगत बनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 18:55 IST

Open in App

रोम, आठ फरवरी (एपी) पोप फ्रांसिस ने सोमवार को दुनियाभर की सरकारों से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस संकट का इस्तेमाल एक ऐसे विश्व का निर्माण करने के वास्ते क्रांतिकारी अवसर के तौर पर करें जो आर्थिक और पर्यावरणीय तौर पर अधिक न्यायसंगत हो और जिसमें सभी के लिए बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल की गांरटी हो।

फ्रांसिस ने वार्षिक विदेश नीति संबोधन के दौरान यह टिप्पणी की है। यह कार्यक्रम पोप के बीमार पड़ जाने के कारण दो हफ्तों के लिए टाल दिया गया था।

फ्रांसिस ने पोप के आधिकारिक निवास अपोस्टोलिक पैलेस में सरकारों के प्रतिनिधियों से गरीबों को कोरोना वायरस का टीका मुहैया कराने के लिए वैश्विक पहल में योगदान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि बीमार आर्थिक मॉडल, गरीबों और पृथ्वी का शोषण करता है।

उन्होंने कहा कि एक नई तरह की “कोपर्निकन क्रांति“ की जरूरत है जो अर्थव्यवस्था को लोगों की सेवा में लगा सके, ना कि लोग अर्थव्यवस्था की सेवा करें।

16वीं सदी की कोपर्निकन क्रांति में कहा गया था कि सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र में है न की पृथ्वी ।

उन्होंने कहा कि इस तरह की क्रांतिकारी नई अर्थव्यवस्था जीवन लाए न कि मौत, समावेशी हो ना कि लोगों को हाशिये पर डालने वाली, मानवीय हो न कि अमानवीय, पर्यावरण का ख्याल रखे न कि इसको खराब करे।

फ्रांसिस ने बार-बार विश्व से अपील की है कि वह महामारी को एक ऐसे मौके के तौर पर इस्तेमाल करे जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की फिर से कल्पना करे जिसमें मुनाफे से अधिक लोगों एवं पृथ्वी को अहमियत दी जाए।

पोप ने अपने भाषण में सभी के लिए बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने का आह्वान किया।

उन्होंने सीरिया में युद्ध को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि 2021 में इसको 10 साल हो जाएंगे।

फ्रांसिस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से "ईमानदारी और साहस के साथ संघर्ष के कारणों को हल करने और समाधान की तलाश करने की गुजारिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका