लाइव न्यूज़ :

जनकपुर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी, बोले- भारत के विकास से नेपाल को फायदा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 11, 2018 13:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। जनकपुर में उन्होंने नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में एक जनसभा को संबोधित किया। जानें बड़ी बातें...

Open in App

काठमांडू, 11 मईः नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि त्रेता युग से हमारा रिश्ता है। सीता मंदिर पूजा अर्चना के बाद बारह बीघा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के सुख-दुख समान हैं। नेपाल के बिना भारत अधूरा है। वो जनकपुर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मां जानकी को प्रणाम करने का मौका मिला। मैं इस भव्य स्वागत के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री और यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ेंः- LIVE: नेपाल के जनकपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- सदियों से हमारा नाता

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातेंः-

- पीएम मोदी ने नेपाल की जनता को 5-टी का मंत्री दिया। उन्होंने कहा कि ये पांच टी हैं- ट्रेडिशन, ट्रेड, टूरिज्सम, टेक्नोलाजी और ट्रांसपोर्ट।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से जनकपुर के बीच बस सेवा की भी शुरुआती की। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर रामायण सर्किट का निर्माण करेंगे

- नेपाल आध्यात्म और दर्शन का केंद्र रहा है। यहां लुम्बिनी है जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। भूमिकन्या माता सीता उन मूल्यों की प्रतीक है जो हम दो राष्ट्रों को एक-दूसरे से जोड़ती है। सीता माता यानी त्याग तपस्या। 

- भारती की 150 कंपनियां भारत में काम करती हैं। आज महिला सशक्तिकरण और जलवायु परिवर्तिन के बीच मिथला का दुनिया को बहुत बड़ा संदेश है।

- मिथिला नरेश राजा जनक के लिए प्रजा ही सबकुछ थी। इसीलिए राजा जनक को विदेही कहा गया है।

- हमारा मानना है कि नेपाल के विकास में ही क्षेत्रीय विकास का सूत्र जुड़ा हुआ है। भारत और नेपाल की मित्रता को रामचरितमानस की चौपाइयों से भली-भांति जानते हैं। लोग मित्र के दुख से दुखी नहीं होते उनको देखने मात्र से ही पाप होता है। अगर आपका दुख पहाड़ जितना विराट भी हो तो उसे ज्यादा महत्व मत दो लेकिन मित्र के छोटे दुख को भी पर्वत जैसा मानना चाहिए।

- आज भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज गति से बढ़ रहा है तो नेपाल भी तरक्की कर रहा है। विकास की पहली शर्त होती है लोकतंत्र। मुझे खुशी है कि लोकतांत्रिक प्रणाली को आप मजबूती दे रहे हैं। आपने एक नई सरकार चुनी है। एक वर्ष के भीतर तीन स्तर पर सफलता पूर्वक कराने के लिए मैं आपको बहुत बधाई देता हूं।

- नेपाल के इतिहास में पहली बार सभी सात प्रांतों में लोकतांत्रिक सरकार बनी है। नेपाल सामाजिक आर्थिक परिवर्तन के लिए एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। 

- नेपाल ने बुलेट से बैलेट का रास्ता चुना है। लोकतांत्रिक मूल्य एक ऐसी कड़ी है जो भारत और नेपाल के रिश्ते को नई मजबूती देती है। भारत ने इस शक्ति को महसूस किया है। आज भारत का हर नागरिक सपनों को पूरा करने में जुटा हुआ है।

- मैं आपकी आंखों में नेपाल के लिए ऐसे ही सपने देख रहा हूं। प्रधानमंत्री ओली के विजन को पूरा करने के लिए सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों और भारत सरकार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

- भारत में हमारी सरकार सबका साथ- सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। हमने भारत में न्यू इंडिया का बहुत बड़ी संकल्प लिया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नेपालनरेंद्र मोदीकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं