लाइव न्यूज़ :

IMF प्रमुख ने नरेंद्र मोदी सरकार को दी महिला सुरक्षा पर नसीहत, कहा- पहले भी आगाह किया था

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 20, 2018 08:52 IST

महिलाओं के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को ज्यादा ध्यान देना चाहिएः IMF प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस्टीन लगार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असहज कर देने वाला संदेश दिया है।यह दूसरा मौका है जब देश में महिलाओं की स्थिति पर लगार्ड ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।लगार्ड ने भारत में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी जघन्य हत्या को ‘वीभत्स ’ करार दिया।

वाशिंगटन, 19 अप्रैलः इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) की मुखिया क्रिस्टीन लगार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असहज कर देने वाला संदेश दिया है। लगार्ड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की महिलाओं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उनके इस बयान से यह भी पता चलता है कि भारत में आए दिन बलात्कार की वीभत्स घटनाओं को दुनिया किस रूप में देख रही है। पिछले चार महीने में यह दूसरा मौका है जब देश में महिलाओं की स्थिति पर लगार्ड ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। इससे पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भी उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं की बात नहीं करने पर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ेंः- विश्व में भारत की छवि अपराध और बलात्कार वाले देश की बन रही है: बॉम्बे हाईकोर्ट

गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए लगार्ड ने भारत में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी जघन्य हत्या को ‘वीभत्स ’ करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भारतीय पदाधिकारी इस पर ज्यादा ध्यान देंगे। लगार्ड ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब जम्मू - कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार के मामलों पर देशव्यापी आक्रोश है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक ने कहा , ‘भारत में  जो कुछ हुआ है वह वीभत्स है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू कर सभी भारतीय पदाधिकारी इस पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि भारत में महिलाओं के लिए यह जरूरी है। ’ लगार्ड ने कहा , ‘मैं जब पिछली बार दावोस में थी तो प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद मैंने उनसे कहा था कि उन्होंने भारत की महिलाओं का पर्याप्त रूप से जिक्र नहीं किया। और सवाल सिर्फ उनके बारे में बातें करने का नहीं है।' हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आईएमएफ नहीं बल्कि उनकी निजी राय है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा