लाइव न्यूज़ :

जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, इन चार विषयों पर दोनों देश करेंगे बातचीत

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2019 08:36 IST

दोनों देशों की मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे नए कार्यकाल के दौरान आपसे (डोनाल्ड ट्रंप) से मिलने का अवसर मिला है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Open in App

जी-20 शिखर सम्मेलन में शु्क्रवार (28 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली विशाल जीत के लिए बधाई दी है। वहीं, दोनों देशों ने मिलकर चार अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे है। इनमें ईरान, 5 जी, रक्षा, द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं।

जापान-अमेरिका-भारत के बीच त्रिपक्षीय बैठक के थोड़ी देर बाद दोनों नेताओं ने मुलाकात की, जिसमें मोदी ने समूह के लिए ‘‘भारत के महत्व’’ को रेखांकित किया था। मोदी-ट्रम्प की बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी उत्पादों पर "अत्यधिक उच्च" शुल्क लगाने के भारत के निर्णय की अमेरिकी राष्ट्रपति खुलकर आलोचना करते रहे हैं। 

दोनों देशों की मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे नए कार्यकाल के दौरान आपसे (डोनाल्ड ट्रंप) से मिलने का अवसर मिला है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भारत की जनता ने हमें स्थिर सरकार बनाने का मौका दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि  हम चार विषयों पर जरूर चर्चा करेगें इनमें ईरान, 5 जी, रक्षा, द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं। 

पीएम ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध एक दूरगामी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े हैं। इसके लिए हम प्रतिबध्द हैं और लगातार प्रयास करते रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'लोकतंत्र और शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास का है। हम मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत के प्रति प्यार जताने के लिए आपका आभारी हूं। यहां दोनों देशों के बीच 4 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें ईरान, 5 जी, रक्षा, द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं।' 

वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए कहा है कि आपको चुनावों में मिली जीत के लिए बहुत बहुत बधाई और आप इस जीत के काबिल हैं। साथ ही साथ उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा है कि आप अच्छा काम कर रहे हैं और पिछली बार आप जब चुनाव जीते थे उस समय विभन्न दल जो आपस में चुनाव लड़ रहे थे वो इस बार वे एक साथ आए। फिर भी आप जीत गए ये दिखाता है कि आप एक अद्भुत क्षमता का नमूना है।

उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और अमेरिका के भारत के साथ रिश्ते मजूबत हुए हैं। पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त बन गए हैं। हम रक्षा सहित अन्य कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने वाले हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन में दोनों देश  व्यापार को लेकर बातचीत करेंगे। ट्रम्प ने इससे पहले गुरुवार को जापान पहुंचने पर ट्वीट किया था, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी से इस संबंध में बात करना चाहता हूं कि भारत ने वर्षों से अमेरिका के खिलाफ ज्यादा शुल्क लगा रखा है और हाल के दिनों में उसे और बढ़ा दिया गया है। यह अस्वीकार्य है और शुल्क को निश्चित रूप से वापस लिया जाना चाहिए। ’’ भाजपा के हाल ही में संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मोदी की ट्रम्प से यह पहली मुलाकात है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल