लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के अपने समकक्ष मारियो ड्रैगी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:41 IST

Open in App

रोम, 29 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी-20 सम्मेलन से इतर इटली के अपने समकक्ष मारियो ड्रैगी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही इतालवी प्रधानमंत्री के न्योते पर रोम पहुंचे थे। दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक के लिए आने पर प्लाजो चिगी (इतालवी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास) में ड्रैगी ने उनकी आगवानी की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को सलामी गारद पेश किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘भारत और इटली की साझेदारी में तारतम्यता। प्रधानमंत्री मोदी की आगवानी इतालवी प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने की जब वह पहली आमने-सामने की बैठक की बैठक के लिए प्लाजो चिगी आए। दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले सलामी गारद का निरीक्षण किया।’’

रोम की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के न्योते पर ब्रिटेन के ग्लासगो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल