लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को कोविड-19 टीके की 10 करोड़ अतिरिक्त डोज की आपूर्ति करेगा फाइजर

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 दिसंबर (एपी) फाइजर और बायोएनटेक एक नए समझौते के तहत अमेरिका को कोविड-19 टीके के 10 करोड़ अतिरिक्त डोज की आपूर्ति करेगा।

दवा कंपनियों ने बुधवार को कहा कि अमेरिका को टीके के सभी डोज 31 जुलाई तक मिलने की संभावना है।

फाइजर का अमेरिका के साथ पहले से ही उसे टीके के 10 करोड़ डोज देने का समझौता है।

फाइजर का टीका अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से मंजूरी पाने वाला कोविड-19 का पहला टीका है और उसकी पहली खेप पिछले ही सप्ताह यहां आयी है। इसके अलावा मॉडेरना के टीके को भी मंजूरी मिल सकती है, इस टीके को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

मॉडेरना का टीका सरकार के अपने प्रयासों के तहत विकसित किया गया है। इस योजना का नाम ‘ऑपरेशन रैप स्पीड’ है। पीपीपी के तहत विकसित इस टीके को एफडीए से मंजूरी मिलते ही वह भी करोड़ों डोज की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

फाइजर के साथ टीके की आपूर्ति के लिए हुए समझौते के साथ ही अमेरिका प्रत्येक नागरिक को टीका उपलब्ध कराने के लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गया है।

कोरिया युद्ध के दौरान अमेरिका में बने एक कानून को टीके के उत्पादन के लिए प्रभावी किया जा सकता है। इस कानून के तहत सरकार निजी कंपनियों को राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आवश्यक सामग्री के उत्पादन का आदेश दे सकती है। आशा की जा रही है कि इस कानून के तहत फाइजर को टीके के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल समय पर जुटाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया