लाइव न्यूज़ :

फाइजर और बायोएनटेक ने बच्चों के लिए टीके की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:07 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 30 अप्रैल (एपी) फाइजर और बायोएनटेक ने यूरोपीय संघ के दवा नियामकों से 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए कंपनियों के कोरोना वायरस टीके को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। यह कदम यूरोप में युवा और कम जोखिम वाली आबादी को टीके तक पहुंच मुहैया करा सकता है।

दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी को उनकी अर्जी 2,000 से अधिक किशोरों पर किये गए एक उन्नत अध्ययन पर आधारित है जिसमें टीका सुरक्षित और प्रभावी होने का पता चला था। बच्चों पर और दो साल के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए निगरानी की जाएगी।

फाइजर और बायोएनटेक ने पहले अनुरोध किया था कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ उनकी आपातकालीन उपयोग अनुज्ञा 12-15 वर्ष के बच्चों के लिए भी विस्तारित की जाए।

फाइजर और बायोएनटेक द्वारा बनाया गया कोविड-19 टीका पहला टीका था जिसे गत दिसंबर में ईएमए द्वारा हरी झंडी दिखायी गई थी जब इसे 16 साल और इससे अधिक आयु के लोगों और 27-देश के यूरोपीय संघ में लाइसेंस दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल