लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शांति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी : पाकिस्तानी विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, नौ अगस्त पाकिस्तान पर तालिबान को सुरक्षित पनाहगाह और संचालन संबंधी सहायता प्रदान करने का आरोप लगने के कुछ दिनों बाद उसके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि उनके देश को अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की विफलता के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

कुरैशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पड़ोसी देश (अफगानिस्तान) में शांति एक साझा जिम्मेदारी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इससे पीछे नहीं हट सकता। हम कुछ कठोर बयानों को शांति और स्थिरता प्राप्त करने की इच्छा को अवरुद्ध नहीं होने देंगे।"

मंत्री संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत के हालिया बयानों का जिक्र कर रहे थे कि पाकिस्तान तालिबान को संचालन संबंधी सहायता और सुरक्षित पनाह प्रदान करके मदद कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को अफगानिस्तान की स्थिति पर एक बैठक की थी। पाकिस्तान को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 15 देशों की शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष वर्तमान में अगस्त महीने के लिए भारत है।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है।

उन्होंने कहा, "हमने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है... हम पीड़ित हैं..यह समझना होगा... हमारे 80,000 लोग हताहत हुए हैं और हमें आर्थिक नुकसान हुआ है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी समूह या पार्टी को तरजीह दिए बिना अफगानिस्तान में शांति के लिए जोर दे रहा है।

कुरैशी ने कहा कि अफगान संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है और केवल बातचीत से राजनीतिक समाधान ही आगे का रास्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल