लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में 'मुश्किल हालात' से बचाने के लिए पाकिस्तानी नागरिक ने पीएम मोदी को बोला धन्यवाद, सामने आया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: March 9, 2022 10:54 IST

सामने आये वीडियो में पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में 'मुश्किल हालात' से बाहर निकालने के लिए भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। वीडियो में अस्मा शफीक कहती हैं, मैं कीव स्थित भारतीय दूतावास की आभारी हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में 'मुश्किल हालात' से बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दियाशफीक ने भारतीय दूतावास का भी आभार जताया जिन्होंने उनकी कीव में मदद की

कीवः रूसी हमले के बाद यूक्रेन के हालाता अच्छे नहीं है। युद्धग्रस्त देश में कई देशों के नागरिक तुरंत वहां से निकल जाना चाहते हैं। भारत सरकार ने भी तत्परता दिखाते हुए अपने हजारों नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाल चुकी है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की भारत की मदद से यूक्रेन से बाहर निकालने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सामने आये वीडियो में पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में 'मुश्किल हालात' से बाहर निकालने के लिए भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। वीडियो में अस्मा शफीक कहती हैं, मैं कीव स्थित भारतीय दूतावास की आभारी हूं। उनकी मदद से ही मैं यहां हूं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों से हमें बाहर निकाला। हमारी मदद करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद। आशा हैं हम जल्द ही घर होंगे। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने उनका रेस्क्यू किया और अब वह यूक्रेन से बाहर निकलने के लिए पश्चिमी यूक्रेन जा रही हैं।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया है और ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत उड़ानों से उन्हें भारत वापस लाया जायेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सूमी से बाहर निकाले गए भारतीय छात्रों को पोलतावा ले जाया जा रहा है, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे। पोलतावा सूमी से लगभग 175 किलोमीटर की दूरी पर है।

बागची ने ट्वीट किया, ‘‘यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया है। वे अभी पोलतावा शहर के लिए रास्ते में हैं जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिये ट्रेनों में सवार होंगे।’’ उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत उड़ानों से उन्हें भारत वापस लाया जायेगा। बागची ने हालांकि इस बात का उल्लेख नहीं किया कि छात्रों को किस सीमा चौकी के जरिये और कब यूक्रेन से बाहर निकाला जायेगा ताकि वे भारत वापसी के लिये उड़ान में सवार हो सकें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया जिसमें भारतीय छात्रों को खड़ी बसों के पास जलपान करते देखा जा सकता है।

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल