लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : हथगोले से खेलने के दौरान विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:59 IST

Open in App

पेशावर, दो जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में शुक्रवार को एक बेकार पड़े हथगोले से खेलने के दौरान उसमें विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। केपीके प्रांत में एक माह के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना सुदूर नसरान जिले की है जब बच्चों को एक खुले इलाके में हथगोला मिला और बच्चे उसे खिलौना बम समझकर घर ले आए और बाद में उससे खेलने लगे। खेलते समय हथगोले में विस्फोट हो गया और तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस की एक टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके लिए प्रार्थना की है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के अशांत कबायली जिलों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, जहां आमतौर पर बागों और खुले मैदानों में बेकार पड़े बम और हथगोले पाए जाते रहे हैं।

पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में तीन जून को भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जब एक ग्रेनेड विस्फोट के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई थी । बच्चों को ग्रेनेड एक खुले मैदान में मिला था और वे उसे एक तरह का खिलौना समझकर उसके साथ खेल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!