लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से रोका

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:18 IST

Open in App

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए अपना उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है और फिलहाल वह किसी भी व्यक्ति को वापस नहीं ला रहा है। पिछले सप्ताह युद्धग्रस्त देश पर तालिबान के कब्जे के बाद सरकार संचालित ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस’ (पीआईए) इस्लामाबाद की एकमात्र वाणिज्य एअरलाइन थी जो अफगानिस्तान से राजनयिकों और विदेशी नागरिकों को निकालने में मदद के लिए काबुल तक और काबुल से उड़ानों का परिचालन कर रही थी। जियो न्यूज़ ने शनिवार को कहा कि काबुल स्थित हामिद करज़ई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम सुविधाओं और रनवे पर कूड़े के ढेर की वजह से काबुल के लिए उड़ान परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों के हवाले से चैनल ने खबर दी कि काबुल हवाईअड्डे पर कोई आव्रजन अधिकारी नहीं है और न ही कोई सुरक्षा जांच की जा रही है तथा देश पर तालिबान के कब्जे के बाद से सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। सूत्रों ने आशंका जताई कि हवाईअड्डे के रनवे पर कूड़े के ढेर के कारण दुर्घटना हो सकती है। खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि काबुल हवाईअड्डे की सुरक्षा अमेरिका के हाथ में है और उसे सिर्फ सैन्य विमानों में रुचि है।‘रेडियो पाकिस्तान’ ने भी खबर दी है कि काबुल हवाईअड्डे पर जरूरी सुविधाएं न होने की वजह से पीआईए ने अफगानिस्तान के लिए उड़ान परिचालन ‘अस्थायी’ रुप से रोक दिया है। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज़ के हवाले से खबर में कहा गया है कि उड़ान परिचालन अगले कुछ दिनों तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि पीआईए ने पांच उड़ानों के जरिए अब तक 1,500 लोगों को निकाला है जिनमें पत्रकार, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा