लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पिछले दो दिन में छह सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी मारे गए, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में थम नहीं रहे आतंकी हमले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2024 17:37 IST

पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिन में हुई आतंकवादी घटनाओं और सुरक्षा अभियानों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित छह सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में थम नहीं रहे आतंकी हमलेपिछले दो दिन में छह सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी मारे गएपाकिस्तान अब अपनी ही लगाई आग में जल रहा है

नई दिल्ली: दुनिया भर में आतंक का निर्यात करने वाला पाकिस्तान अब अपनी ही लगाई आग में जल रहा है। पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिन में हुई आतंकवादी घटनाओं और सुरक्षा अभियानों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित छह सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में दो घटनाओं में चार आतंकवादी मारे गए हैं। आईएसपीआर ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में स्थित डेरा इस्माइल खान जिले में कुलाची तहसील के कोट सुल्तान इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान आठ आंतकवादी मारे गए। 

आईएसपीआर के अनुसार सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात में शुक्रवार की रात दो आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो पुलिसकर्मी मारे गए जबकि एक कांस्टेबल घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि डीएसपी ने ईद-उल-फितर के त्योहार से पहले सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पेशावर-कराची राजमार्ग पर एक अस्थायी चौकी स्थापित की थी। एक खबर के अनुसार जब वे चौकी से वापस लौट रहे थे तो मंजीवाला चौक के निकट आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें डीएसपी और कांस्टेबल नसीम गुल की मौत हो गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की एक खबर के मुताबिक, शुक्रवार की रात सरा दरगा इलाके में एक और हमला हुआ, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने कांस्टेबल सनामत खान पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर के मुताबिक, शनिवार को बाजौर जिले की मामुंड तहसील में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इसके अनुसार शनिवार रात टैंक जिले में मियां लाल पुलिस चौकी के निकट अज्ञात लोगों ने एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लक्की मारवत में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा