लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के नये प्रशासन के साथ काम करने को तैयार है पाकिस्तान: कुरैशी

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:16 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 जनवरी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के नये प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है। कुरैशी ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पिछले चार वर्षों में दुनिया बहुत बदल गई है और कोई भी संबंध एवं जुड़ाव नयी जमीनी वास्तविकता के आधार पर विकसित होने चाहिए।

ट्रंप प्रशासन के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंध अव्यवस्थित होने के साथ-साथ जटिल भी थे।

कुरैशी ने मुल्तान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘(इन) चार साल में दुनिया बदल गई है, क्षेत्र बदल गया है और पाकिस्तान बदल गया है और आपको इस नए पाकिस्तान के साथ जुड़ना होगा।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अमेरिका की नयी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है और उसे उम्मीद है कि बाइडन प्रशासन ‘‘नए दृष्टिकोण और नई नीति दिशानिर्देशों’’ द्वारा निर्देशित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि अमेरिका में वर्तमान सोच और हमारी नीतियों के बीच बहुत समानता है।’’

कुरैशी ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के नये विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन को संबोधित पत्र में उनसे पाकिस्तान की नीतियों के सकारात्मक बदलाव के बारे में बात की थी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान तालिबान के साथ शांति समझौते के मद्देनजर वाशिंगटन के साथ संबंधों में सुधार के लिए उत्सुक है जिसके बारे में उसका दावा है कि इस्लामाबाद ने इसे संभव बनाया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।

कुरैशी ने कहा कि भारत भी बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘वह अब एक लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया है।’’

पठानकोट स्थित वायुसेना बेस पर जनवरी 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादी समूह द्वारा हमले के बाद भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका