लाइव न्यूज़ :

Pakistan: पीएम इमरान ने की मंत्रिमंडल की आपात बैठक, नेशनल असेंबली के बाहर सुरक्षा तैनात, रात 12 बजे कोर्ट खोलने का निर्देश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2022 23:35 IST

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने शीर्ष अदालत के संबंधित अधिकारियों को रात 12 बजे अदालत खोलने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअविश्वास प्रस्ताव से उनके बचने की बहुत कम संभावना है।इस्लामाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के मध्यरात्रि तक सुनवाई शुरू करने की संभावना है।मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह ने भी अधिकारियों को ऐसे ही निर्देश दिए हैं।

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंडल की आपात बैठक की। हालांकि, स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, उनकी सरकार के नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव हारने की आशंका है। 

प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्लामाबाद में पाकिस्तान नेशनल असेंबली के बाहर सुरक्षा तैनात की गई। सूत्रों ने बताया कि खान की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला किया गया कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। खान द्वारा बैठक करना आश्चर्यचकित करने वाला है क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव से उनके बचने की बहुत कम संभावना है।

इस बीच, कथित तौर पर शीर्ष अदालतें सक्रिय हो गई हैं और यदि खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान पूरा करने के आदेश को दिन के अंत तक लागू नहीं किया जाता, तो इस्लामाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के मध्यरात्रि तक सुनवाई शुरू करने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने शीर्ष अदालत के संबंधित अधिकारियों को रात 12 बजे अदालत खोलने का निर्देश दिया है, क्योंकि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने अभी तक प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की अनुमति नहीं दी है।

सूत्रों ने कहा कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह ने भी अधिकारियों को ऐसे ही निर्देश दिए हैं। इस बीच, संयुक्त विपक्ष ने अध्यक्ष के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में और देरी नहीं करने का आग्रह किया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा