लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भी खोल दी ट्रंप के दावे की पोल, कहा- दोनों देशों के बीच हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान भारत कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए सहमत नहीं हुआ

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2025 19:08 IST

अल जज़ीरा को दिए एक साक्षात्कार में, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, "भारत मध्यस्थता के लिए सहमत नहीं था, और अमेरिका के माध्यम से यह बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा द्विपक्षीय है।"

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारत ने  कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए सहमति नहीं दी थी, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। 

अल जज़ीरा को दिए एक साक्षात्कार में, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, "भारत मध्यस्थता के लिए सहमत नहीं था, और अमेरिका के माध्यम से यह बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा द्विपक्षीय है।" इशाक डार ने पुष्टि की कि भारत कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए सहमत नहीं हुआ तथा उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी।

दोनों देशों के बीच हालिया संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर, अल जजीरा से बात करते हुए इशाक डार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार कर दिया है। वहीं जब पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत के साथ तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के बारे में पूछा, जैसा कि ट्रंप दावा करते हैं, तो रुबियो ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि भारत इसे "द्विपक्षीय मुद्दा" कहता है।

एक अन्य बयान में, इशाक डार ने कहा कि वे भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन नई दिल्ली कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, "हमें कोई आपत्ति नहीं है, मेरा मतलब है कि भारत स्पष्ट रूप से कह रहा है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है, इसलिए हमें इसे द्विपक्षीय होने से कोई आपत्ति नहीं है। जब हम 25 जुलाई को वाशिंगटन में मार्को रुबियो से मिले, तो हमने उनसे पूछा कि बातचीत का क्या हुआ, उन्होंने कहा कि भारत इसे एक द्विपक्षीय मुद्दा कहता है।"

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."