लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान ने समर्थकों से ‘जेल भरो’ आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 22:25 IST

इमरान खान ने पार्टी नेताओं को हिरासत में यातना दिए जाने और नए सिरे से आम चुनाव कराने की घोषणा में देरी को लेकर संघीय सरकार के खिलाफ यह आंदोलन चलाने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्दे खान ने आम चुनाव कराने की घोषणा में देरी को लेकर संघीय सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की घोषणा कीपूर्व प्रधानमंत्री ने ये आह्वान शनिवार को जमान पार्क स्थित आवास से अपने टेलीविजन संबोधन के दौरान कियाखान ने कहा, मैं लोगों से तैयार होने और ‘जेल भरो तहरीक’ के लिए मेरे आह्वान का इंतजार करने के लिए कहता हूं

लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी नेताओं को संघीय सरकार के खिलाफ ‘जेल भरो तहरीक’ के वास्ते तैयार रहने का निर्देश दिया। खान ने पार्टी नेताओं को हिरासत में यातना दिए जाने और नए सिरे से आम चुनाव कराने की घोषणा में देरी को लेकर संघीय सरकार के खिलाफ यह आंदोलन चलाने की घोषणा की है। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने ये आह्वान शनिवार को जमान पार्क स्थित आवास से अपने टेलीविजन संबोधन के दौरान किया। खान का यह बयान पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी और नेशनल असेंबली की पूर्व सदस्य शंदना गुलजार के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। 

खान ने कहा, ‘‘मैं लोगों से तैयार होने और ‘जेल भरो तहरीक’ के लिए मेरे आह्वान का इंतजार करने के लिए कहता हूं। पाकिस्तानी जेलों में उन सभी को रखने के लिए इतनी जगह नहीं होगी।’’ 

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान में उनके आकाओं को लगता है कि ‘‘हम उत्पीड़न और हिरासत में यातना से भयभीत होंगे, तो वे पूरी तरह से गलतफहमी में हैं।’’ 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा