लाइव न्यूज़ :

Pakistan Election Results 2018 LIVE UPDATES: आम चुनाव में हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या पहुंची 31

By भारती द्विवेदी | Updated: July 26, 2018 09:05 IST

Pakistan Election Results 2018 LIVE UPDATES: ये बम ब्लास्ट करीब साढ़े 11 बजे क्वेटा के तमीर-ए-नाऊ मॉडल स्कूल मतदान बूथ पर हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: 25 जुलाई को पाकिस्तान में आमचुनाव के लिए वोट पड़े। पाकिस्तान में 2018 के इस चुनाव में 10.59 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड हुए हैं। गुरुवार को आम चुनाव का रिजल्ट आना है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए बढ़त से मात्र चार कदम दूर है। आम चुनाव के दौरान पाकिस्तान के क्वेटा शहर के एक बूछ पर आत्मघाती विस्फोट हुआ था। जिसमें 28 लोगों की मौत हुई थी औऱ 36 लोग घायल हुए थे। बुधवार को हुए हमले में अब मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। ये बम ब्लास्ट करीब साढ़े 11 बजे क्वेटा के तमीर-ए-नाऊ मॉडल स्कूल मतदान बूथ पर हुआ था।   

पाक चुनाव हिंसा : प्रतिद्वंद्वियों के बीच चली गोलियां, एक की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक मतदान केंद्र के बाहर दो प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच गोलियां चली जिसमें पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक - ए - इंसाफ का एक कार्यकर्ता मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आम चुनावों के लिए मतदान शुरू होने के बाद स्वाबी जिले के नवां काली में एक मतदान केंद्र के बाहर हुई।

पाकिस्तान में मतदान LIVE: वोटिंग के दौरान क्वेटा में बम ब्लॉस्ट, 25 की मौत, 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने डाला वोट

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार , इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवामी नेशनल पार्टी के समर्थकों से झड़प हो गई जिसमें पाकिस्तान तहरीक - ए - इंसाफ का एक कार्यकर्ता मारा गया। एक अन्य घटना में लड़काना में एक राजनीतिक शिविर के बाहर पटाखा विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावबम विस्फोटइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?