लाइव न्यूज़ :

सीरिया में एक दशक से जारी युद्ध में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग मारे गए: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:25 IST

Open in App

जिनेवा, 24 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैश्लेट ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यालय ने सीरिया में पिछले एक दशक से जारी गृहयुद्ध में आम नागरिकों और लड़ाकों सहित 3,50,209 लोगों के मारे जाने का दस्तावेजीकरण किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि संघर्ष में मारे गए लोगों की असल संख्या कहीं अधिक है।

बैश्लेट ने कहा कि आंकड़े मार्च 2011 से मार्च 2021 तक की अवधि के हैं जो उस सूचना पर आधारित हैं जिसमें लोगों की पहचान उनके नाम और मृत्यु की तारीख तथा मौत के स्थान से की गई।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय लंबे समय से सीरिया में मानवाधिकारों से संबंधित स्थिति की वास्तविक जानकारी मिलने में कठिनाइयां होने की बात कहता रहा है और इसने 2014 के शुरू में सीरिया में युद्ध की वजह से मरने वालों की संख्या को अद्यतन करना बंद कर दिया था। उस समय मृतकों की संख्या 1,91,369 थी।

विश्व निकाय के मानवाधिकार कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नए आंकड़े सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स के अनुमान से काफी कम हैं जिसने सीरिया में मारे जाने वालों की संख्या जून में 6,06,000 बताई थी जिसमें 4,95,000 लोगों की मौत का दस्तावेजीकरण शामिल था।

वर्ष 2011 में अरब क्रांति भड़कने के बीच सीरिया में संघर्ष की शुरुआत हुई थी जिसकी वजह से लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका