लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने फिर किए रॉकेट हमले, नरम पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 08:49 IST

मेरिका के विदेश सचिव माइक पॉम्पियो ने कहा कि ईराकी एयरबेस पर हमले की खबर से क्षुब्द हैं। उन्होंने ईराक सरकार से कहा कि जो इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं उनपर कार्रवाई करें। 

Open in App
ठळक मुद्देईराकी एयरबेस पर रविवार को उस वक्त रॉकेट गिराए गए जहां अमेरिकी सैन्य अधिकारी जमा थे।फिलहाल आधिकारिक तौर पर ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ईरान ने एकबार फिर बगदाद स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमले किए हैं। ईराकी सेना ने बताया कि अल-बलाद एयरबेस पर कात्युसा श्रेणी के आठ रॉकेट गिरे। हमले में दो इराकी अधिकारी और दो पायलट घायल हुए हैं। इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते अमेरिका के विदेश सचिव माइक पॉम्पियो ने कहा कि ईराकी एयरबेस पर हमले की खबर से क्षुब्द हैं। उन्होंने ईराक सरकार से कहा कि जो इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं उनपर कार्रवाई करें। 

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बगदाद स्थित ईराकी एयरबेस पर रविवार को उस वक्त रॉकेट गिराए गए जहां अमेरिकी सैन्य अधिकारी जमा थे। इसमें ईराकी सेना के चार लोग घायल हो गए। फिलहाल आधिकारिक तौर पर ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के नागरिक ही अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि प्रतिबंध और प्रदर्शनों से ईरान ठप्प पड़ गया है। हम उन्हें समझौते के लिए बाध्य कर देंगे। दरअसल, मुझे इसकी फिकर नहीं है। ये पूरी तरह उनपर निर्भर करता हैं लेकिन परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं और अपने प्रदर्शनकारियों को मत मारो।'

ईरान द्वारा यूक्रेन के विमान हादसे की जिम्मेदारी लेने के बाद लोग अपने देश के ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। लोग भारी संख्या में सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों हादसे के समय विमान में कुल 173 लोग थे, जिसमें से 83 ईरान के ही थे। इस घटना के बाद अमेरिका ने भी ईरान को चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा कि आगे से देश में इस तरह से नरसंहार नहीं होना चाहिए।

एजेंसी इनपुट्स लेकर

टॅग्स :ईरानअमेरिकाइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा