लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर हमारी प्रतिक्रिया बेहद धीमी और असमान: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:43 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने दुनिया भर में 40 लाख से अधिक लोगों की जान लेने वाली कोविड-19 महामारी को समाप्त करने के लिए सोमवार को तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया ''बहुत धीमी और असमान'' रही है।

गुतेरेस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन की पूर्व संध्या पर कहा, ''हमारी दुनिया के सामने अभूतपूर्व चुनौती है। जलवायु परिवर्तन हो या फिर विभिन्न स्थानों पर जारी संघर्ष अथवा कोविड-19, इन सभी चुनौतियों ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हमसे दूर कर दिया है।''

गुतेरेस ने कहा कि यदि हम चाहें तो उबरने का एक रास्ता है। उन्होंने पांच क्षेत्रों पर तत्काल ध्यान देने पर जोर दिया। इसमें महामारी का अंत, सभी का सतत और टिकाऊ विकास, महिलाओं और लड़कियों को समान अधिकार देना, जलवायु कार्रवाई व 2050 तक उत्सर्जन को शून्य करना और जन सहयोग शामिल है।

उन्होंने कहा, ''सबसे पहले, इस महामारी का अंत करना है। हमारी प्रतिक्रिया बेहद धीमी और बहुत असमान है। मैं दुनिया से एक वैश्विक टीकाकरण योजना को लेकर एक साथ आने का आह्वान करता हूं ताकि अगले साल के मध्य तक दुनिया की 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जा सके।''

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में अब तक कुल 228,206,384 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4,687,066 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 सितंबर 2021 तक दुनियाभर में 5,634,533,040 कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया