लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन कावेरीः 231 भारतीयों को लेकर 12वां विमान जेद्दा से मुंबई के लिए रवाना हुआ

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2023 08:36 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार ट्वीट कर बताया कि 328 और यात्री नयी दिल्ली पहुंच गए हैं। ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा है और लगभग 3,000 लोग अब तक भारत पहुंच चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसाग्रस्त सूडान से मंगलवार 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे। मंगलवार ही 328 नागरिकों का एक और जत्था नयी दिल्ली पहुंचा। अबतक 3000 से ज्यादा भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

जेद्दा: सूडान में गृहयुद्ध के बीच 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत बुधवार 231 फंसे हुए भारतीयों को लेकर 12वीं उड़ान जेद्दा से मुंबई के लिए रवाना हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि ये सभी यात्री मुंबई जाएंगे। इससे पहले भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 559 नागरिक मंगलवार को स्वदेश लौट आए। 

हिंसाग्रस्त सूडान से मंगलवार 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे जबकि 328 नागरिकों का एक और जत्था नयी दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया- "328 और यात्री नयी दिल्ली पहुंच गए हैं। ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा है और लगभग 3,000 लोग अब तक भारत पहुंच चुके हैं।"

इससे पहले, दिन में 231 लोग अहमदाबाद पहुंचे। जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, " ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और उड़ान अहमदाबाद पहुंची। सूडान से 231 और यात्री सुरक्षित घर पहुंच गए।"

युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए भारत ने 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था। सैन्य विमानों से लोगों को भारत लाया जा रहा है। गौरतलब है कि दो हफ्ते से ज्यादा समय से सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष चल रहा है।

टॅग्स :सूडानJeddahArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा