लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से केवल अपने सैनिक वापस बुला रहे हैं, अपनी मौजूदगी वहां समाप्त नहीं कर रहे : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:53 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ जून अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका केवल अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है, देश में अपनी मौजूदी खत्म नहीं कर रहा और वह आर्थिक तथा मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए वहां एक मजबूत राजनयिक उपस्थिति बनाए रखने को प्रतिबद्ध है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर अमेरिकी सैनिकों को सितम्बर तक अफगानिस्तान से वापस बुलाने का काम शुरू हो गया है। युद्ध प्रभावित देश से अभी तक उसके आधे सैनिक लौट भी आए हैं।

‘सीनेट एप्रोप्रिएशन कमेटी’ के समक्ष विदेश मंत्रालय के 2022 के बजट के अनुरोध पर बहस के दौरान सांसदों से कहा, ‘‘ हम अफगानिस्तान से केवल अपने सैनिकों को वापस बुला रहे हैं, लेकिन अपनी मौजूदगी वहां समाप्त नहीं कर रहे। हम वहां एक मजबूत राजनयिक उपस्थिति बनाए रखने को प्रतिबद्ध हैं। साथ ही अन्य देश भी।’’

अफगानिस्तान में महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं के भविष्य पर सांसदों के संदेह पर ब्लिंकन ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस के समर्थन से ये योजनाएं जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि जो सरकार लोगों और उनके हितों का प्रतिनिधित्व करती हैं, उस सरकार का अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय समर्थन करता है।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ अभी, सरकार और तालिबान के बीच बातचीत जारी है... यह देखने के लिए क्या वे युद्ध समाप्त कर शांतिपूर्ण तरीके से रहने को सहमत हो सकते हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि हम केवल अपने सैनिक अफगानिस्तान से वापस बुला रहे हैं, अपनी मौजूदगी वहां खत्म नहीं कर रहे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए वहां एक मजबूत उपस्थिति बनाने को प्रतिबद्ध हैं कि हम आर्थिक एवं मानवीय विकास और अफगानिस्तान सरकार तथा अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा संबंधी सहायता करना जारी रख सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल