मेक्सिको सिटी में गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक की मौत, 12 घायल
By भाषा | Published: November 14, 2021 08:27 AM2021-11-14T08:27:15+5:302021-11-14T08:27:15+5:30
मेक्सिको सिटी, 14 नवंबर (एपी) मेक्सिको सिटी में एक मकान में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
बचाव कर्मियों ने शव को मलबे से बरामद किया। विस्फोट से दो मंजिला इमारत नष्ट हो गई। मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने बताया कि 12 घायलों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिनबाम ने भी मौत की पुष्टि की, लेकिन विस्फोट के कारण का खुलासा नहीं किया।
हालांकि, शहर के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से गैस रिसाव के कारण हुआ था। अधिकांश मकानों में रसोई गैस के सिलेंडर पाए जाते हैं। यह विस्फोट शहर के कॉलोनिया पेंसिल इलाके में हुआ।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।