लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन पर रूस का हमला उसके 'टेरर अटैक' के जवाब में है, पुतिन बोले आगे भी कठोर तरीके से जवाब देंगे

By रुस्तम राणा | Updated: October 10, 2022 17:26 IST

पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अगर रूस के खिलाफ आतंकवाद की हरकतें जारी रहती हैं, तो हम बहुत कठोर तरीके से जवाब देंगे। प्रतिक्रियाएं उसी पैमाने की होंगी जैसे रूस के लिए खतरे। इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे पुतिन ने कहा- यूक्रेन पर रूस का हमला उसके आतंकी कृत्यों के जवाब में किया गयाउन्होंने कहा- अगर रूस के खिलाफ आतंकवाद की हरकतें जारी रहती हैं, तो हम बहुत कठोर तरीके से जवाब देंगेAP के अनुसार, कीव में हुए एक हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और 24 घायल हुए हैं

कीव:यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई यूक्रेनी शहरों में घातक रूसी हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि केर्च पुल हमला एक आतंकवादी हमला था जिसका उद्देश्य रूस के नागरिक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला उसके आतंकी कृत्यों के जवाब में किया गया है। रूस ने केर्च पुल में हुए हमले के प्रतिशोध में आज यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और संचार बुनियादी ढांचे के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइल हमले शुरू किए। यह पुल रूस को क्रीमीया से जोड़ता है। 

पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अगर रूस के खिलाफ आतंकवाद की हरकतें जारी रहती हैं, तो हम बहुत कठोर तरीके से जवाब देंगे। प्रतिक्रियाएं उसी पैमाने की होंगी जैसे रूस के लिए खतरे। इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। केर्च पुल पर हमले के बाद यूक्रेन पर अचानक रूस की सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। 

एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि कीव में हुए एक हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं और 24 घायल हुए हैं। वहीं कीव में हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ दर्जनों मिसाइलें दागीं और लक्ष्य 10 शहरों में नागरिक क्षेत्र और ऊर्जा सुविधाएं थीं। 

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि यूक्रेन के ठिकानों पर 75 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से 41 को हवाई सुरक्षा द्वारा निष्प्रभावी कर दिया गया। वहीं यूक्रेन पर रूस द्वारा भीषण हमले के बाद यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने हमलों की निंदा करते हुए कहा, "इस तरह के कृत्यों का 21 वीं सदी में कोई स्थान नहीं है।" बोरेल ने यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता का भी वादा किया है।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा