लाइव न्यूज़ :

Omicron Varient: ओमीक्रोन को लेकर WHO ने जारी की नई चेतावनी, जानें क्या कहा

By रुस्तम राणा | Updated: December 18, 2021 17:55 IST

ओमीक्रोन को लेकर डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि ओमीक्रोन के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि कुछ जगहों पर अस्पतालों पर दबाव बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देWHO ने कहा आने वाले दिनों में कुछ देशों में अस्पताल में बढ़ेगा दबावअब तक 89 देशों में फैल चुका है कोवि-19 का नया वैरिएंटWHO ने कहा-डेल्टा के मुकाबले बेहद तेजी से फैल रहा है ओमीक्रोन

कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमीक्रोन दुनिया के देशों में तेजी से फैल रहा है। अब तक दुनिया 89 देशों में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार, ओमीक्रोन को लेकर एक नई चेतावनी जारी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जिस देश में पॉपुलेशन इम्मयुनिटी उच्च स्तर पर है वहां पर ओमीक्रोन वैरिएंट तेजी से अपने पैर पसार रहा है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस की प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता के कारण हो रहा है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि, ओमीक्रोन अब तक 89 देशों में फैल चुका है। यह वैरिएंट डेल्ट के मुकाबले तेजी से फैल रहा है और सामुदायिक प्रसारण वाले क्षेत्रों में इसके मामलों की संख्या 1.5 से 3 दिनों में दोगुनी हो रही है। संगठन ने कहा कि अभी ओमीक्रोन की जानकारी को लेकर हमारे पास सीमित डेटा है। हमारे पास यह भी प्रमाण नहीं है कि कोविड-19 की वैक्सीन इस पर प्रभावशाली होगी या नहीं। 

डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि ओमीक्रोन के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि कुछ जगहों पर अस्पतालों पर दबाव बढ़ सकता है। यूके और दक्षिण अफ्रीका में अस्पतालों में मरीजो की वृद्धि जारी है। संगठन ने ओमीक्रोन को फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

वहीं देश में भी ओमीक्रोन के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा शतक के पार चला गया है।  दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 12 नए मामले सामने आने के बाद यहां इसके कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

कर्नाटक में पहला मामला सामने आने के ठीक 15 दिन बाद 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 111 हो गई है। महाराष्ट्र में 40 और दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। तेलंगाना और केरल से दो-दो और मामले आने से संक्रमितों की संख्या क्रमश: आठ और सात हो गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)WHOकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला