लाइव न्यूज़ :

तेल टैंकर हमला : ब्रिटेन ने ईरान के राजदूत को किया तलब

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:47 IST

Open in App

लंदन, दो अगस्त (एपी) ब्रिटेन ने ओमान के तटीय क्षेत्र में एक तेल टैंकर पर हुए हमले के मद्देनजर सोमवार को ईरान के राजदूत को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

पश्चिम एशिया मामलों के मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बृहस्पतिवार को तेल टैंकर ‘एमवी मर्सर स्ट्रीट’ पर हुए हमले के सिलसिले में ईरान के राजदूत मोहसेन बहारवंद को तलब कर ब्रिटेन की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस हमले में ब्रिटेन और रोमानिया के एक-एक नागरिक की मौत हो गयी थी।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मंत्री क्लेवरली ने कहा कि ईरान को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को जोखिम में डालने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों को तुरंत बंद कर देना चाहिए। साथ ही इस बात पर भी बल दिया कि जहाजों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।’’

अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल का आरोप है कि ओमान के तटीय क्षेत्र में तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के पीछे ईरान का हाथ है, लेकिन तेहरान ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?