लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया से चीन पहुँची रहस्यमयी स्पेशल ट्रेन, शी जिनपिंग से मिलने पहुँचे किंग जोंग उन?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 27, 2018 10:55 IST

एनटीवी के अनुसार हरी और पीली पट्टी वाली ये ट्रेन में उस ट्रेन से काफी मिलती है जिसमें किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल साल 2011 में चीन गये थे।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस बात के कयास तेजी से लग रहे हैं कि उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन चीन के दौरे पर हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में एक गेस्ट हाउस के बाहर बढ़ायी गयी अतिरिक्त सुरक्षा और चीन में उत्तर कोरियाई ट्रेन की मौजूदगी से इस कयास को बल मिला है। इस गेस्ट हाउस में उत्तर कोरिया के कई प्रमुख नेता पहले रुक चुके हैं। हालाँकि अभी तक किम जोंग उन के चीन आने या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है। चीन लम्बे समय से उत्तर कोरिया का पक्षधर रहा है। हालाँकि हाल ही में उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हथियारों के विकास और लम्बी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण को चीन ने सकारात्मक रूप से नहीं लिया। किम जोंग उन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए-इन से अप्रैल के आखिरी हफ्ते में और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मई में मुलाकात कर सकते हैं।

जापानी मीडिया और एनटीवी के अनुसार बीजिंग के दियाओउतायी स्टेट गेस्टहाउस में सोमवार (26 मार्च) शाम को सैन्य सुरक्ष के साथ एक काफिला आया। काफिले के गेस्टाहाउस में आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी। चीने के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बाबत किसी भी जानकारी से इनकार किया। उत्तर कोरिया के मीडिया ने भी इस बारे में कोई खबर नहीं चलायी है कि किम जोंग उन चीन गये हैं या नहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता राज शाह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए किम जोंग उन के चीन दौरे की खबर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर के चीन दौरे के खबर की पुष्टि करने से इनकार किया। एनटीवी के अनुसार ये ट्रेन उत्तर कोरिया से चीन जाने के रास्ते में पड़ने वाले कई स्टेशनों से गुजरी। एनटीवी के अनुसार हरी और पीली पट्टी वाली ये ट्रेन उस ट्रेन से काफी मिलती है जिसमें किम जोंग उन के पिता और उत्तर कोरिया के पूर्व सुप्रीम लीडर किम जोंग इल साल 2011 में चीन गये थे। उस विशेष ट्रेन में 21 डिब्बे थे। एनटीवी पर चलाए गये एक वीडियो में ट्रेन स्टेशन पर काली लीमोज़ीन का काफिला दिखा जो मेहमान की आगवानी के लिए पहुँचा था। वीडियो में स्टेशन पर चीनी सैनिक भी दिखे। वीडियो में किसी को भी ट्रेन से उतरते नहीं दिखाया गया।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाचीनजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल