लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के सनकी तानशाह के आगे झुका अमेरिका? तुरंत बातचीत को हुआ तैयार

By भाषा | Updated: September 20, 2018 10:21 IST

पोम्पिओ ने कहा कि इसके साथ ही उत्तर कोरिया के तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बढ़ने के माध्यम से अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंधों में सुधार की बातचीत शुरू होगी।

Open in App

वाशिंगटन, 20 सितंबर: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका 2021 तक पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण और संबंधों में सुधार के लिए उत्तर कोरिया से तुरंत बातचीत करने को तैयार है। पोम्पिओ का यह बयान आने से पहले उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में शासक किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के बीच हुए शिखर सम्मेलन के बाद बुधवार को किम ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की मौजूदगी में अपना मिसाइल परीक्षण केन्द्र बंद करने की बात कही थी।

सिंगापुर सम्मेलन में हुए समझौते के वादों को दोहराने के लिए पोम्पिओ ने एक बयान जारी कर किम और मून को धन्यवाद दिया। बुधवार को कोरियाई नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा था कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय नाभिकिय ऊर्जा संस्थान के निरीक्षकों की उपस्थिति में उत्तर कोरिया योंगब्योंग स्थित अपना मुख्य परमाणु परीक्षण केन्द्र बंद करने को तैयार है।

पोम्पिओ ने कहा कि इसके साथ ही उत्तर कोरिया के तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बढ़ने के माध्यम से अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंधों में सुधार की बातचीत शुरू होगी। परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया जनवरी 2021 तक पूरी होनी है, जैसा कि अध्यक्ष किम ने वादा किया है। इससे कोरियाई प्रायद्वीप में स्थाई और शांतिपूर्ण शासन कायम होगा।

पोम्पिओ ने कहा, अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की मौजूदगी में तोंगचांग-री परीक्षण केन्द्र को बंद करने के किम के फैसले का हम स्वागत करते हैं। सिंगापुर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम के बीच इस बारे में सहमति बनी थी।

टॅग्स :किम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंपउत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट