लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया, चीन के नेताओं ने संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:51 IST

Open in App

सियोल, 11 जुलाई (एपी) उत्तर कोरिया और चीन के नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा संधि की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को एक संदेश में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच ‘‘मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों को निरंतर विकसित करने’’ के लिए उनकी सरकार का ‘‘निश्चित रुख’’ है।

केसीएनए ने बताया कि शी ने अपने संदेश में कहा कि वह किम के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत करके दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के संबंधों को एक नए चरण में ले जाने के लिए तैयार हैं।

उत्तर कोरिया को अपने प्रमुख सहयोगी चीन से अधिक सहयोग की अपेक्षा है क्योंकि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण और परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उत्पन्न आर्थिक कठिनाई से जूझ रहा है। किम ने अपने संदेश में कहा कि द्विपक्षीय संधि ‘‘दोनों देशों के समाजवादी उद्देश्यों का बचाव और प्रचार करने में अपनी मजबूत क्षमता प्रदर्शित कर रही है...।’’ वर्ष 1961 की संधि के तहत उत्तर कोरिया और चीन हमले की स्थिति में एक दूसरे को तत्काल सैन्य और अन्य सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की