लाइव न्यूज़ :

लंदन में 56 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा है भगोड़ा नीरव मोदी

By भाषा | Updated: March 9, 2019 15:37 IST

रिपोर्ट में खुलासाः लंदन में 80 लाख डॉलर के अपार्टमेंट में रह रहा है भगोड़ा नीरव मोदी, कर रहा नया कारोबार।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी इस समय तीन बेडरूम वाले एक फ्लैट में रह रहा है।उसके जैकेट की कीमत करीब 10,000 पाउंड बताई जा रही है।

लंदन, नौ मार्चः भगोड़े अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एन्ड इलाकें में एक आलीशान अपार्टमेंट में खुलेआम रहा है जिसकी कीमत 80 लाख डॉलर (करीब 56 करोड़ रुपये) बतायी गयी है। उसने लंदन में हीरे का नया कारोबार भी शुरू कर दिया है। ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की खबर में यह जानकारी दी गयी है। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2 अरब डॉलर (14 हजार करोड़ रुपये से अधिक) की धोखाधड़ी करने का आरोप है। 

टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक , नीरव मोदी इस समय तीन बेडरूम वाले एक फ्लैट में रह रहा है। यह फ्लैट उस इलाके की प्रसिद्ध बहुमंजिली इमारत सेंटर प्वाइंट टॉवर के एक ब्लॉक के एक तल पर आधे हिस्से में बना है। इसका मासिक किराया 17,000 पाउंड होने का अनुमान है। यह खबर नीरव मोदी के महाराष्ट्र में किहिम समुद्र तट पर बने बंगले को ध्वस्त करने के एक दिन बाद सामने आई है। 

टेलीग्राफ ने कहा कि भारतीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के बैंक खातों को सीज कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके बावजूद वह लंदन में हीरे का नया कारोबार कर रहा है। 

टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का एक वीडियो पोस्ट किया है कि जिसमें वह दाड़ी - एंठी मूंछें रखे और शुतुरमुर्ग (ऑस्ट्रिच) की खाल की जैकेट पहने हुए नजर आ रहा है। जैकेट की कीमत करीब 10,000 पाउंड बताई जा रही है। पत्रकारों ने नीरव मोदी से ब्रिटेन सरकार से शरण देने की गुहार लगाने समेत कई सवाल पूछे। इनके जवाब में वह " सॉरी , नो कमेंट्स " कहकर टाल गया। 

एक सूत्र ने अखबार को बताया कि नीरव मोदी को कार्य एवं पेंशन विभाग ने नेशनल इंश्योरेंस नंबर दिया है। जिसका मतलब है कि वह ब्रिटेन में कानूनी तरह से काम कर सकता है और ब्रिटेन में बैंक खातों का इस्तेमाल कर सकता है। 

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैममेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट