लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के लिए नामित नीरा टंडन सीनेट में अपनी नियुक्ति की पुष्टि के लिए कर रहीं संघर्ष

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

((परिवर्तित स्लग और दूसरे तथा तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, 20 फरवरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक पद पर नामित भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को अपनी नियुक्ति की सीनेट से पुष्टि कराने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के ही सीनेटर जो मानचिन ने उनके नामांकन के खिलाफ मत देने की घोषणा की है।

मानचिन की घोषणा का अभिप्राय है कि अब 50 वर्षीय टंडन की नियुक्ति की पुष्टि काफी हद तक किसी रिपब्लिकन सीनेटर के समर्थन पर निर्भर है।

मानचिन वेस्ट वर्जीनिया से सीनेटर हैं और उन्हें उदारवादी डेमोक्रेट माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि उनके (टंडन) खुले तौर पर दिए गए एक पक्षीय बयान का कटुतपूर्ण एवं अहितकर असर कांग्रेस के सदस्यों और प्रबंधन व बजट कार्यालय के अगले निदेशक के बीच महत्वपूर्ण कार्यकारी रिश्तों पर पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस वजह से मैं उनके नामांकन का समर्थन नहीं करूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि हमें हमारी राजनीति में प्रवेश कर चुके राजनीतिक विभाजन एवं विकार को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि 100 सदस्यीय सीनेट में रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के बराबर-बराबर संख्या में सदस्य हैं। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के मत से समर्थन का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में आने की उम्मीद है। ऐसे में मानचिन के मत का महत्व बढ़ जाता है और उनके फैसले से रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत हो जाएगा जो टंडन के नामांकन का विरोध कर रही है।

टंडन ने पूर्व में सीनेट में अल्पमत के नेता मिच मैक्कॉनेल को ‘ वॉल्डेमोर्ट’ (खलनायक पात्र) कहा था और उनकी लड़ाई सीनेटर बर्नी सैंडर्स एवं उनके समर्थकों के साथ भी ऑनलाइन मंचों पर चल रही है।

बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि उनके पास नीरा टंडन की नियुक्ति की पुष्टि के लिए पर्याप्त मत है।

एपी की एक खबर के अनुसार, नीरा ने अपने नामांकन के लिए हुई बहस के दौरान सबसे पहले, सोशल मीडिया पर लंबे समय तक शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं को निशाना बनाने के लिए माफी मांगी थी।

हिलेरी क्लिंटन की पूर्व सलाहकार रहीं नीरा ने उदारवादी रुख रखने वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

जो बाइडन प्रशासन में बजट निदेशक के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी 50 वर्षीय नीरा टंडन के बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पूर्व में कहा था ‘‘नीरा टंडन एक दक्ष नीति विशेषज्ञ हैं जो उत्कृष्ट बजट निदेशक होंगी। हम अगले सप्ताह दोनों दलों के साथ बातचीत के माध्यम से उनकी नियुक्ति की पुष्टि के लिए काम करना चाहते हैं।’’

यदि नीरा टंडन की इस पद पर नियुक्ति हो जाती है तो वह इस पद पर पहली अश्वेत और भारतीय मूल की महिला होंगी, जो ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) का नेतृत्व करेंगी।

अमेरिका में बजट निदेशक का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। सीनेट की बजट समिति में नीरा की नियुक्ति पर मतदान अगले सप्ताह होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला