इंदिरा नूई, मिशेल ओबामा, मिया हम्म समेत नौ महिलाओं को ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया

By भाषा | Published: March 9, 2021 11:17 AM2021-03-09T11:17:59+5:302021-03-09T11:17:59+5:30

Nine women, including Indira Nooyi, Michelle Obama, Mia Hmm, were elected to the Hall of Fame | इंदिरा नूई, मिशेल ओबामा, मिया हम्म समेत नौ महिलाओं को ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया

इंदिरा नूई, मिशेल ओबामा, मिया हम्म समेत नौ महिलाओं को ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया

सेनेका फॉल्स (अमेरिका), नौ मार्च (एपी) पेप्सिको की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इंदिरा नूई, अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा और फुटबॉलर मिया हम्म समेत नौ महिलाओं को 2021 राष्ट्रीय महिला ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है।

भारतीय अमेरिकी नूई, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल और हम्म के अलावा इराक में सामरिक स्तर पर तैनात पहली महिला कमांडिग जनरल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जनरल रेबेक्का हैलस्टीड, दिवंगत नासा गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन, दिवंगत लेखिका अक्टाविया बटलर, कलाकार जोय हारजो, महिला अधिकारियों एवं शैक्षणिक समानता की समर्थक दिवंगत एमिली हॉलैंड और कलाकार जूडी शिकागो को हॉल ऑफ फेम के लिए चुना गया है।

सेनेका फॉल्स में आयोजित कार्यक्रम में इन महिलाओं को राष्ट्रीय महिला हॉल ऑफ फेम में शामिल जाएगा। सेनेका फॉल्स में ही महिला अधिकारों का पहला सम्मेलन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine women, including Indira Nooyi, Michelle Obama, Mia Hmm, were elected to the Hall of Fame

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे