लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया: पुलिस के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बाद भड़की हिंसा, 51 लोगों और 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2020 11:20 IST

नाइजीरिया में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जारी प्रदर्शन में हिंसा भड़कने के बाद 51 आम लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है। इस घटना में 18 सुरक्षा कर्मियों की भी मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरिया में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा51 आम नागरिकों और 18 सुरक्षा कर्मियों की मौत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है घटना की निंदा

लागोस: नाइजीरिया में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कई दिनों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 51 आम नागरिकों और 18 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने हिंसा के लिए ‘उपद्रव’ को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने ‘अत्यंत संयम’ से काम लिया।

राष्ट्रपति की टिप्पणियों से अफ्रीका के इस सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश में तनाव और बढ़ सकता है। मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने कहा कि सैनिकों ने मंगलवार रात गोलियां चलाईं और इसमें कम से कम 12 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।

बुहारी ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार तक ‘‘दंगाइयों’’ ने 11 पुलिसकर्मियों और सात सैनिकों की हत्या की और ‘अशांति का यह दौर’ थमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य 37 आम नागरिक घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सही इरादे से शुरू हुए प्रदर्शन पर उपद्रवियों का कब्जा हो गया है।

हालांकि राष्ट्रपति के इस बयान पर कई लोगों ने निराशा जाहिर की है। मंगलवार रात हुई गोलीबारी के एक चश्मदीद ने कहा, ‘‘ जब सैनिक यह कह रहे थे कि झंडा रक्षाकवच नहीं है, तभी मैं समझ गया था कि स्थिति हाथ से निकल रही है।’’ इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ‘स्पेशल एंटी-रॉबरी स्कवाड’ (विशेष डकैती रोधी दस्ता) को समाप्त करने की मांग की थी।

इस पुलिस इकाई को एसएआरएस इकाई कहा जता है। इस दस्ते की शुरुआत अपराध से निपटने के लिए हुई थी, लेकिन एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि इसने लोगों को प्रताड़ित करने और हत्याएं करने का काम किया।

टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा