लाइव न्यूज़ :

Nigeria horror News: 48 घंटे में 315 बच्चे अगवा, छात्रावास में सो रहे मासूम पर जुल्म, नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचा दिया कोहराम, अब तक 1400 बच्चे बने शिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2024 17:30 IST

Nigeria horror News: वर्ष 2014 में बोर्नो राज्य के चिबोक गांव से इस्लामी चरमपंथियों ने 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था और इस घटना ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसशस्त्र गिरोह फिरौती के लिए स्कूली छात्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं।घटनाओं में अब तक कम से कम 1,400 बच्चों को अगवा किया जा चुका है। सोकोतो राज्य के गिदान बाकुसो गांव पर हमला किया और फिर वे एक इस्लामिक स्कूल गए।

Nigeria horror News: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में हथियारबंद लोगों ने शनिवार तड़के एक छात्रावास से 15 बच्चों को अगवा कर लिया। घटना के वक्त बच्चे छात्रावास में सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इससे 48 घंटे पहले ही बंदूकधारियों ने कम से कम 300 बच्चों को एक स्कूल से अगवा किया था। नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल से बच्चों को अगवा करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वर्ष 2014 में बोर्नो राज्य के चिबोक गांव से इस्लामी चरमपंथियों ने 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था और इस घटना ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था।

सशस्त्र गिरोह फिरौती के लिए स्कूली छात्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं और अनेक घटनाओं में अब तक कम से कम 1,400 बच्चों को अगवा किया जा चुका है। सोकोतो पुलिस के प्रवक्ता अहमद रूफाई ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बंदूकधारियों ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे सोकोतो राज्य के गिदान बाकुसो गांव पर हमला किया और फिर वे एक इस्लामिक स्कूल गए।

वहां से उन्होंने बच्चों को अगवा किया। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने गांव से एक महिला का भी अपहरण किया है। पुलिस अगवा किए गए लोगों की तलाश कर रही है। अभी किसी समूह में इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति कासिम शेट्टीमा ने कदूना में अधिकारियों और अपहृत छात्रों के कुछ अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिलाया।

टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा