लाइव न्यूज़ :

लूटपाट की कोशिश कर रहे बदमाशों की गोली लगने से समाचार चैनल के सुरक्षा कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 10:59 IST

Open in App

ओकलैंड (अमेरिका), 28 नवंबर (एपी) लूटपाट की एक घटना को कवर कर रहे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के एक टेलीविजन चैनल के सदस्यों की सुरक्षा करते समय गोली लगने से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।

केआरओएन-टीवी के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक जिम रोज ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘हम सुरक्षा गार्ड और हमारे मित्र केविन निशिता की मौत से बहुत दु:खी हैं। हम केविन की पत्नी, बच्चों, परिवार, मित्रों एवं सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।’’

निशिता ‘स्टार प्रोटेक्शन एजेंसी’ के सशस्त्र सुरक्षा गार्ड थे और वह क्षेत्र में कई संवाददाताओं को सुरक्षा मुहैया कराते थे। निशिता एक पूर्व पुलिस अधिकारी थे, जो 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे।

पुलिस ने बताया कि ओकलैंड के पास बुधवार को केआरओएन-टीवी के कैमरा उपकरण को लूटने की कोशिश कर रहे बदमाशों की गोलीबारी में निशिता के पेट में गोली लगी। समाचार चैनल के कर्मी हाल में कपड़ों की एक दुकान में हुई लूटपाट की घटना को कवर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

निशिता के हत्यारों की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सूचना देने वाले को 32,500 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की गई है।

इस क्षेत्र में खुदरा दुकानों में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा लॉस एंजिलिस, बेवेर्ली हिल्स और देश के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार के मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल