लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर न्यूयॉर्क के गवर्नर ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 10:41 IST

Open in App

न्यू यॉर्क, 11 अगस्त (एपी) गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। कोविड-19 वैश्विक महामारी के सबसे बुरे दिनों में उनके नियमित विस्तृत संवाददाता सम्मेलनों और नेतृत्व को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सराहे जाने के एक साल के अंदर ही अब उन्हें इन आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

डेमोक्रेटिक नेता ने जानबूझ कर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने से इनकार किया है और उनके इस्तीफे के लिए डाले जा रहे दबाव को राजनीति से प्रेरित बताया है। लेकिन उन्होंने कहा कि इस “बेहद मुश्किल” राजनीतिक स्थिति में इन आरोपों पर जवाब देने और लड़ने से राज्य में कई महीनों तक संकट पैदा हो जाएगा।

कुओमो ने टीवी पर प्रसारित संबोधन में कहा, “सबसे बेहतर तरीका यह है कि मैं फिलहाल हट जाऊं और सरकार को शासन करने दूं।”

तीन बार गवर्नर रहे कुओमो के इस्तीफे की घोषणा उस वक्त हुई जब विधायिका में उन पर महाभियोग चलाकर उन्हें हटाने के लिए सरगर्मी तेज हो गई थी, जब लगभग पूरी डेमोक्रेटिक पार्टी उनके खिलाफ हो गई थी और राष्ट्रपति जो बाइडन भी उन लोगों में शामिल हो गए थे जो उन्हें इस्तीफा देने के लिए कह रहे थे।

उनका इस्तीफा दो हफ्तों में प्रभावी होगा।

यह निर्णय न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल द्वारा एक जांच के परिणाम जारी करने के एक सप्ताह बाद आया, जिसमें पाया गया कि कुओमो ने कम से कम 11 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?