लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के नये संगीत पाठ्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड हिट और भांगड़ा बीट शामिल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:29 IST

Open in App

लंदन, 26 मार्च स्कूलों के लिए शुक्रवार को शुरू किये गये इंग्लैंड के नये संगीत पाठ्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड हिट और भांगड़ा बीट शामिल हैं।

शिक्षा विभाग (डीएफई) ने कहा कि इंग्लैंड में सभी स्कूलों के लिए योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संस्कृतियों के माध्यम से संगीत के बारे में सुनने और सीखने का अवसर देना है।

किशोरी अमोनकर की ‘सहेली रे’, अनुष्का शंकर की ‘इंडियन समर’, ए आर रहमान की ‘जय हो ’और बॉलीवुड बॉक्स-ऑफिस हिट ‘मुन्नी बदनाम हुई’ स्कूलों के लिए डीएफई पाठ्यक्रम दिशा-निर्देश में शामिल भारतीय संगीत संदर्भों में से एक हैं।

दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि आधुनिक ब्रिटिश पहचान समृद्ध और विविधतापूर्ण है। इसमें कहा गया है, ‘‘किशोरी अमोनकर 20वीं सदी में भारतीय शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिकाओं में से एक थीं।’’

इसमें 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ के गीत ‘मुन्नी बदनाम हुई’ का भी संदर्भ दिया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘गीत में संगीत, नृत्य और रंगीन दृश्यों में बॉलीवुड फिल्मों की कई विशिष्ट विशेषताएं शामिल हैं।’’

डीएफई ने कहा कि इसका मॉडल संगीत पाठ्यक्रम 15 संगीत शिक्षा विशेषज्ञों - शिक्षकों और संगीतकारों के एक पैनल द्वारा विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?