लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने महाकाली नदी की घटना पर भारत को राजनयिक नोट भेजा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:12 IST

Open in App

काठमांडू, सात सितंबर नेपाल ने पिछले महीने कथित तौर पर भारतीय अर्द्धसैनिक बल एसएसबी की मौजूदगी में महाकाली नदी में एक नेपाली व्यक्ति के लापता होने तथा एक भारतीय हेलीकॉप्टर के नेपाली वायु क्षेत्र में उड़ान भरने के आरोपों के संबंध में भारत सरकार को एक राजनयिक नोट भेजा है।

भारत की सीमा से लगे धारचूला जिले की ब्यास नगर पालिका के रहने वाले 30 वर्षीय जय सिंह धामी 30 जुलाई को महाकाली नदी में गिर गये थे। यह नदी भारत के साथ नेपाल की पश्चिमी सीमा पर बहती है। धामी रस्सी की मदद से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे।

नेपाली मीडिया की खबरों में आरोप लगाया गया है कि वह नदी में गिर गये और लापता हो गये क्योंकि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवानों ने कथित तौर पर नदी के दूसरी तरफ से रस्सी काट दी थी। नेपाल के गृह मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति ने कहा कि घटना के दौरान भारत का बल एसएसबी उपस्थित था।

यहां विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा, ‘‘नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मामले के संबंध में भारतीय दूतावास, काठमांडू के माध्यम से भारत सरकार को एक राजनयिक नोट भेजा।’’

सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं और विपक्ष दोनों ने इस मुद्दे को उठाया है। अंतत: शेर बहादुर देउबा सरकार को राजनयिक नोट भेजने का फैसला लेना पड़ा।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर द्वारा कथित रूप से नेपाल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से संबंधित विषय को भी पत्र में उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय ने नेपाली शख्स के लापता होने के मामले में सरकारी जांच समिति की रिपोर्ट के संबंध में गृह मंत्रालय से प्राप्त पत्र के आधार पर भारत को राजनयिक नोट लिखा।

जांच समिति ने सिफारिश की है कि इस मुद्दे को राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत सरकार के साथ उठाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित के परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक