लाइव न्यूज़ :

नेपाल-भारत द्विपक्षीय सुरक्षा बैठक संपन्न, प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण पर हुई चर्चा: नेपाल सेना

By भाषा | Updated: October 29, 2021 23:12 IST

Open in App

काठमांडू, 29 अक्टूबर सुरक्षा मामलों पर 14वें भारत-नेपाल द्विपक्षीय परामर्श समूह की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई और इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रशिक्षण और रक्षा बलों के क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई थी। नेपाली सेना की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

द्विपक्षीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार चर्चा जारी रखने के मकसद से भारत-नेपाल द्विपक्षीय परामर्श समूह की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी।

नेपाली सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-नेपाल के बीच सुरक्षा संबंधी मसलों पर नियमित चर्चा करने को लेकर बात की।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उत्तर) अनुराग श्रीवास्तव ने किया जबकि नेपाली शिष्टमंडल का नेतृत्व नेपाल के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (दक्षिण एशिया) तीर्था राज वागले ने किया। इस शिष्टमंडल में दोनों देशों के रक्षा, विदेश एवं गृह मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इसमें भारतीय सेना और नेपाली सेना के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका