लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने अफगानिस्तान से अपने 940 नागरिकों को सुरक्षित निकाला

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:22 IST

Open in App

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 31 अक्टूबर अफगानिस्तान में अगस्त महीने में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद नेपाल सरकार ने अपने 940 नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाला है। यह जानकारी रविवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, अफगानिस्तान से रविवार को 32 नेपाली नागरिक काठमांडू पहुंचे।

बयान में कहा गया है, ‘‘नेपाल सरकार ने संकटग्रस्त अफगानिस्तान से 32 और नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इसके साथ ही अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाले गए कुल नेपाली कामगारों की संख्या 940 हो गई है।’’

बचाए गए नेपाली नागरिक बिना औपचारिक कार्य मंजूरी हासिल किए वहां नौकरी की तलाश में गए थे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अब अफगानिस्तान में फंसे अधिकतर नेपाली नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयों में तैनात नेपाली नागरिकों को ही वापस नहीं लाया गया है।’’

मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षित निकालने के काम में सहयोग करने वाले देशों के प्रति नेपाल सरकार ने आभार जताया है।

अफगानिस्तान से नेपाली कामगारों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार ने नयी दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास में एक टीम का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक