लाइव न्यूज़ :

Nepal Bus Accident: उत्तर प्रदेश की बस नेपाल की नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत, 40 यात्री सवार थे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 23, 2024 13:35 IST

Nepal Bus Accident: उत्तर प्रदेश की बस नेपाल की नदी में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देNepal Bus Accident: 45 पुलिस कर्मियों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है।Nepal Bus Accident: यूपी (उत्तर प्रदेश) एफटी 7623 नंबर वाली बस नदी में गिर गई।Nepal Bus Accident: दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। 

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनहुन जिले में शुक्रवार को भारतीय यात्री बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। 40 भारतीयों को लेकर बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनाहुन जिले के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा कि यूपी (उत्तर प्रदेश) एफटी 7623 नंबर वाली बस नदी में गिर गई। यह दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। वेबसाइट ‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार यह दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान संचालित कर रही है। बस का ऊपरी हिस्सा फटा हुआ है। मलबा मार्सयांगडी नदी के पास पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 पुलिस कर्मियों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव अभियान चला रही है।

भारतीय यात्री पोखरा के माझेरी रिजॉर्ट में ठहरे थे। बस शुक्रवार सुबह पोखरा से काठमांडू के लिए रवाना हुई। एएनआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि वह यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या राज्य का कोई व्यक्ति बस में था। पिछले महीने लगभग 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें भूस्खलन के बाद नेपाल में त्रिशूली नदी में गिर गईं।

इस दुर्घटना में सात भारतीयों सहित 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के बीच यह दुर्घटना मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर हुई। इनमें से एक बस काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थी। दूसरा बीरगंज से काठमांडू जा रहा था।

टॅग्स :नेपालउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा