लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति की हत्या की साजिश मामले में अपराधी के प्रत्यर्पण पर भारत से वार्ता जारी : वीरशेकरा

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:38 IST

Open in App

कोलंबो, आठ फरवरी श्रीलंका के सार्वजनिक व्यवस्था मंत्री शरत वीरशेकरा ने सोमवार को कहा कि वर्ष 1999 में श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा की हत्या की साजिश रचने से संबंधित मामले में वांछित अपराधी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत से वार्ता जारी है।

उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भारतीय अधिकारियों ने अपने श्रीलंकाई समकक्षों को सूचित किया था कि तमिलनाडु पुलिस ने आरोपी किंबुला अले गुना को चेन्नई में गिरफ्तार किया है।

मंत्री ने कहा कि गुना के भारत से प्रत्यर्पण के बारे में बातचीत जारी है।

हत्या की नाकाम कोशिश के अलावा गुना के मादक पदार्थ तस्करों और लिट्टे से भी संबंध होने का शक है।

उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर 1999 को कोलंबो में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा के काफिले पर एक महिला द्वारा आत्मघाती हमला किया गया था। इस घटना में कुमारतुंगा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

इस हमले का आरोप लिट्टे पर लगा था, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसा संदेह जताया गया था कि गुना हमले के बाद भारत फरार हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?