लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में फिर से जीतेंगे पीएम मोदी, मैककॉर्मिक ने कहा-अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय, कई बड़े काम किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2024 13:48 IST

Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा, “ प्रधानमंत्री मोदी अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं। मैं हाल में वहां (भारत) था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और वास्तव में पार्टी लाइन से परे उनकी लोकप्रियता देखी। मुझे लगता है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं....।”

Open in App
ठळक मुद्देसकारात्मकता वैश्विक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक संबंधों को प्रभावित करने वाला है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष चार से आठ प्रतिशत तक बढ़ रही है।अगर आप अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा को देखें तो मैं एक चेतावनी देना चाहूंगा...

Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: अमेरिका के एक सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लोकप्रिय नेता बताया और विश्वास व्यक्त किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा, “ प्रधानमंत्री मोदी अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं। मैं हाल में वहां (भारत) था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और वास्तव में पार्टी लाइन से परे उनकी लोकप्रियता देखी। मुझे लगता है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं....।”

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी के कल्याण और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी सकारात्मकता वैश्विक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक संबंधों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष चार से आठ प्रतिशत तक बढ़ रही है।

सांसद ने कहा, “अगर आप अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा को देखें तो मैं एक चेतावनी देना चाहूंगा... उन्होंने चीन द्वारा की गई कुछ चीजों की एक तरह से नकल की है” जिसका आगे जाकर देश को लाभ होगा, लेकिन उसमें चीन जैसी आक्रामकता नहीं है। वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 वर्षों में "उत्कृष्ट प्रगति" की है।

उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी चुने गए थे तो भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था था, फिर यह पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया और बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने आश्चर्यजनक प्रगति की है।” उन्होंने कहा, “ भारत दुनिया में एक मजबूत ताकत बना हुआ है। अमेरिका सहित कोई भी भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता।”

टॅग्स :अमेरिकालोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा