लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के खानपान का दावोस में खास इंतजाम, भारत से भेजे गए 1000 किलो मसाले

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 23, 2018 15:51 IST

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को दावोस पहुंचे। मंगलवार को पीएम मोदी ने विश्व आर्थिक मंच को संबोधित किया।

Open in App

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में शामिल होने गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दावोस में भी देश का स्वाद चखने को मिलेगा। इस दौरे की खास बात यह है कि आज पीएम मोदी भारत की भविष्य की गतिविधियों पर अपना ‘विजन’ पेश करेंगे और विदेशी जमीन पर भारतीय भोजन का स्वाद लेंगे। ताज होटल ग्रुप के खानसामे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए खाना बना रहे हैं और यहां वे पीएम मोदी के लिए भारतीय खाना भी बनाएंगे। करीब 32 शेफ्स की टीम मिलकर तीन अलग-अलग जगहों पर भारतीय व्यंजन तैयार करेगी। इसके लिए भारत से कुछ मसाले मंगवाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1000 किलो के मसाले भारत से दावोस भेजे गए हैं। इस मिशन के हेड रघु देवड़ा का कहना है कि उनकी टीम प्रधानमंत्री के लिए भारतीय पकवान तैयार करने को लेकर काफी उत्साहित है।

रघु देवड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘मुझे बताया गया है कि पीएम मोदी हमेशा और हर जगह शाकाहारी भोजन ही करते हैं। पीएम मोदी को हम दावोस में भी भारतीय भोजन परोसेंगे। यह ‘घर का स्वाद दावोस में’ जैसा होगा।’ इसके अलावा देवड़ा ने यह भी बताया कि भारतीय पकवानों को तैयार करने के लिए अच्छे मसालों की जरूरत होती है जो कि दावोस में उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए इन्हें भारत से मंगवाया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविश्व आर्थिक मंच
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर