म्यामां ने हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को खारिज किया

By भाषा | Published: June 19, 2021 10:46 PM2021-06-19T22:46:38+5:302021-06-19T22:46:38+5:30

Myanmar rejects UN resolution banning arms supplies | म्यामां ने हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को खारिज किया

म्यामां ने हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को खारिज किया

बैंकाक, 19 जून (एपी) म्यामां के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव को शनिवार को खारिज कर दिया, जिसके जरिए इस देश को हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया है और फरवरी मे वहां हुए सैन्य तख्तापलट की निंदा की गई है।

म्यामां ने शुक्रवार को पारित इस प्रस्ताव को कानूनी रूप से बाध्य नहीं बताया और इसे एकतरफा तथा झूठी पूर्वधारणा पर आधारित आरोप बताया।

म्यामां की राजधानी नेपीता में जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और महासभा अध्यक्ष को आपत्ति भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Myanmar rejects UN resolution banning arms supplies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे